दिव्यांग जनों हेतु उत्कृष्ट विद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
खंडवा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों हेतु जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं शिक्षा विभाग जिला शिक्षा केंद्र समग्र शिक्षा अभियान की ओर से रायचंद नागडा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दोपहर 3:00 बजे दिव्यांग जनों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित होगा।









