ताज़ा ख़बरें

जीपीएम जिले में अब तक 82.40 लाख रुपए का 2658 क्विंटल धान जब्त

समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में धान की अवैध खरीदी, विक्री, परिवहन, भंडारण पर रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तिविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी हो सके, इसके लिए जिले में जिला स्तर पर 3 उड़नदस्ता दल, तहसील स्तर पर 4 उड़नदस्ता दल एवं जिले के सभी 20 धान उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उड़दस्तादल अवैध धान के परिवाहन एवं भण्डारण को रोकने में एवं धान उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तर के अधिकारियरों द्वारा अवैध धान की बिक्री न हो इस हेतु विशेष निगरानी कर रही है। इस प्रकार जिले में कोचियो, व्यापारियों एवं अवैध धान विक्रताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने बताया कि चालू खरीफ सीजन में अब तक कृषि उपज मंडी सहित राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने जिले में 82 लाख 40 हजार रूपय की राशि का 2658.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जप्त धान के साथ अवैध धान का परिवहन कर रहे 9 वाहनो को जप्त कर पुलिस चौकियों में रखा गया है। जिले में लगातार हो रहे अवैध धान का परिवहन को रोकने की कार्यवाही एवं व्यापरियों द्वारा अवैध रूप से भण्डारित धान को जांच करते हुए उन पर तुरंत कार्यवाही कर अवैध धान को जप्त करने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!