
पूरे लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं युवा खिलाड़ी।
कबड्डी क्रिकेट खो-खो व अन्य खेलों के साथ कुश्तियां का भी हुआ आयोजन।
खंडवा ।। पूरे देश के साथ इन दिनों खंडवा संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवा शानदार खेलों का प्रदर्शन कर उत्साह वर्धन कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एवं युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन आयोजित किया है समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में पूरे संसदीय
क्षेत्र में 10 प्रकार के खेलो का आयोजन गांव से लेकर शहर तक किया जा रहा है बड़े उत्साह के साथ खिलाड़ी अपने हुनर का परिचय देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो मैच के साथ ही सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी आयोजित हुआ। खेल महोत्सव के खंडवा विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में खंडवा विधान सभा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमें अंडर 14-17 व ओपन वर्ग में 250 बालक बलिकाओ ने भाग लिया । एवं 80 मुकाबले हुए । बालक बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में अपने शानदार दांव पेज दिखाएं। कुश्ती प्रतियोगिता में खेल प्रभारी दिनेश पालीवाल, हरीश कोटवाले, गुरु हीरालाल यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, सचिव राजेंद्र रघुनाथ पांजरे,ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल,आसिफ खान, चंद्रेश पचौरी, टीनू राठौर, भोला यादव, मुन्ना यादव, रूपा यादव, अमित कण्ठ, सुनील शर्मा, सदुदीन, दीपक निदाने, योगेश जोशी राम सिंह रावत, विज्जू पहलवान, रवि गुर्रा आदि उपस्थित थे।













