ताज़ा ख़बरें

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने खंडवा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खास खबर

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने खंडवा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आगामी त्यौहारों को लेकर शहर के बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

खंडवा। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर खंडवा पहुंचीं।

डीआईजी सुश्री सिमाला प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तथा जुलूस मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि त्यौहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने डीआईजी को शहर की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!