
*राव पुष्पेंद्र सिंह के प्रथम खंडवा आगमन पर जनमंच सदस्यों ने स्वागत किया*
*जनमंच ने तीर्थ क्षेत्र विकास हेतु मांग ओर सुझाव के पत्र सौंपे*
*जनमंच सदस्यों ने प्रधानमंत्री ओर रेलमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपे*
*खंडवा।ओंकारेश्वर ज्योवोतिर्लिंग मंदिर के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी नियुक्त होने पर उनके प्रथम बार खंडवा आगमन पर जनमंच सदस्यों ने भेट की और घंटाघर हनुमान मंदिर में उनका पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया।प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के नाम दो ज्ञापन भी उन्हें सौंपे गए।जिसे वे प्रधानमंत्री को भेजकर खंडवा इंदौर गेज कन्वर्जन सिंहस्थ पूर्व कंप्लीट करने एवं ओंकारेश्वर तीर्थ क्षेत्र में रेलवे का एक हाल्ट स्टेशन बनाने हेतु मांग रखने की बात कही। जनमंच सदस्यों ने कहा कि शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों के लिए शिर्डी में एक हाल्ट स्टेशन एवं राजस्थान के खाटूश्याम तीर्थ क्षेत्र में इसी तरह के हाल्ट स्टेशन रेल्वे बना चुका हे इसी तरह से ओंकारेश्वर हाल्ट स्टेशन बनाए जाने की मांग जनमंच सदस्यों ने की शिरडी ओर खाटू श्याम में इसका लाभ लाखों तीर्थ यात्रियों को मिल रहा हे। इस अवसर पर जन मंच साथियों ने श्री राव पुष्पेंद्र सिंह सिंह का पुष्म माला से स्वागत भी किया जनमंच के प्रमुख चंद्र कुमार सांड ,अनुराग बंसल , देवेंद्र जैन, सुनील जैन दादाजी मंदिर निर्माण समिति सदस्य गणेश कांनडे, जगदीश चंद्र चौरे के अलावा मध्य प्रदेश भिलाला समाज के प्रदेश सचिव जयपाल सिंह मंडलोई, कुंवर धीरेन्द्र सिंह, प्रमोद सोलंकी, हेमेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमरसिंह सोलंकी, कुंवर दीपेंद्र सिंह सूर्यपाल सिंह , नवनीत सिंह जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे*।










