भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में महेश्वर के नारीशक्ति स्व-सहायता समूह को बेस्ट डिस्पले का प्रथम पुरस्कार
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 23 नवम्बर 2025। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद महेश्वर के नारीशक्ति स्व-सहायता समूह को मध्यप्रदेश मंडप में स्वसहायता समूह श्रेणी में बेस्ट डिस्पले का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 21 नवंबर को व्यापार मेले में आयोजित ‘मध्य प्रदेश दिवस’ के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता और आवासीय आयुक्त श्रीमती रश्मि अरुण शमी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। शहरी आजीविका मिशन, मध्यप्रदेश के दल के नेतृत्व में यह पुरस्कार एपीओ श्री उमेश जोशी एवं नारीशक्ति स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती निशा वर्मा ने प्राप्त किया। समूह द्वारा मध्यप्रदेश मंडप में महेश्वरी साड़ी का स्टाल लगाया गया है।