
आज महापौर सादगी पूर्ण रूप से धार्मिक सामाजिक कार्यों के साथ मनाएगीअपना जन्मदिवस
जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र में नमो वन पर होगा जहां होगा पौधारोपण।
खंडवा। आज 23 नवंबर रविवार को खंडवा की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव का जन्म दिवस है। वे अपना जन्मदिवस सादगी पूर्ण तरीके से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बीच मनाएंगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव प्रातकाल देव दर्शन पूजा अर्चना के पश्चात सांसद खेल महोत्सव मैराथन दौड़ स्थान नगर निगम तिराहा समय: प्रातः 8:00 बजे उपस्थित होगी। प्रातः 11:00 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी संगठन द्वारा आयोजित जन्मदिवस मिलन समारोह में शामिल होंगी। महापौर अमृता अमर यादव दोपहर 12:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक पेड़ मां के नाम चलाये जा रहे अभियान के संकल्प को लेकर कलेक्टर बंगले के सामने बनाए गए नमो वन में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाएंगी। इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकगण पौधारोपण करेंगे यहां पर 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रत्येक वार्डों में लगे हुए बगीचों में 10 पौधे भी लगाए जाएंगे। दोपहर 1:00 जिला अस्पताल में लायंस भोजनालय में पहुंचकर मरीजो एवं उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन कराएंगी इसके पश्चात कई सामाजिक कार्यक्रमों पुस्तक विमोचन,वैवाहिक कार्यक्रम के साथ श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह मैं शामिल होंगी।











