ताज़ा ख़बरें

लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण एस आई आर का कार्य चल रहा है सभी कार्यकर्ता जवाबदारी के साथ इस कार्य में लग जाए, ,,सुरेंद्र शर्मा,,

खास खबर

लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण एस आई आर का कार्य चल रहा है सभी कार्यकर्ता जवाबदारी के साथ इस कार्य में लग जाए, ,,सुरेंद्र शर्मा,,

निमाड़ संभाग प्रभारी श्री शर्मा पहुंचे खंडवा,जनप्रतिनिधि पार्टी के पदाधिकारीयो ने किया स्वागत।

खंडवा।  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग के प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा का प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिले द्वारा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा द्वारा एसआईआर को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत बूथ स्तर पर श्री शर्मा द्वारा कुशाभाउ ठाकरे मण्डल की एक अतिमहत्वपूर्ण कामकाजी बैठक लेकर मण्डल के तहत आने वाले सभी बूथों के बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों को एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इसके उपरान्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्मित जिला कार्यालय का पूर्व विधायक श्री राम दांगोरे एवं परिषद के पदाधिकारियों के साथ अवलोकन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिले के सभी जनप्रतिनिधी एवं संगठन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक लेकर मण्डल के सभी मण्डल अध्यक्षों, पार्षदों एवं बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया के सम्बन्ध में एवं उसकी आवश्यकता के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभियान स्तर पर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रियता के साथ लगने का संकल्प दिलाया। श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद जो एस आई आर का कार्य पूरे देश में चल रहा है यह हमारी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य है।जिस प्रकार हम चुनाव में बुथ स्तर तक कार्य करते हुए चुनाव जीतते हैं उसी के अनुरूप इस कार्य में भी हमें पूरी सक्रियता के साथ सारे काम छोड़कर इस कार्य में हमें लग जाना है, समय कम है सभी अपनी जवाबदारी को निभाएं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम के कारण अनुपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष नन्दकिशोर (नन्दन) करोड़ी की अध्यक्षता में बैठक को प्रारंभ किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित जिला बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर चारों विधानसभाओं के प्रभारियों की नियुक्ति की गई। खण्डवा विधानसभा के लिए सुरजपालसिंह सोलंकी, मांधता के लिए अरूणसिंह मुन्ना, हरसूद के लिए सुभाष कोठारी एवं पंधाना के लिए पुरुषोत्तम शर्मा को नियुक्त किया गया। आयोजित जिला बैठक को खण्डवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खण्डवा महापौर श्रीमती अमृता अमर अमर यादव ने भी संबोधित करते हुए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता से एस आई आर के कार्य में लग जाने का अनुरोध किया। मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया आयोजित बैठक में निमाड संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक छाया मोरै, नारायण पटेल जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज, संतोष सोनी, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, राम दांगोरे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, सेवादस पटेल, राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, अरूणसिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, संतोष राठौर, नरेन्द्रसिंह तोमर, कैलाश पाटीदार, प्रवक्ता सुनिल जैन, गणेश गुरबानी, जिला कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, भरत पटेल, आशिष चटकेले, मीडिया प्रभारी मंगलेशसिंह तोमर, यग्येश खेड़े, पियूष शर्मा, सुधांशू जैन, मण्डल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव, श्रीमती स्नेहा पाराशर जिला उपाध्यक्ष प्रियांशू चौरे, दिना पंवार, सत्येंद्र सिंह चौहान, श्रृंगी उपाध्याय आदि बैठक में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गान आयोजित हुआ। बैठक का संचालन संतोष सोनी ने किया एवं आभार आशीष चटकले ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!