ताज़ा ख़बरें

अति. पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया जागरूक खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष मुस्कान जन जागरूकता अभियान

खास खबर

अति. पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया जागरूक
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष
मुस्कान जन जागरूकता अभियान
“मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खंडवा,
दिनांक 21.11.2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा छात्र छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई।
मुस्कान विशेष अभियान के तहत बाल अधिकार दिवस का समापन दिनांक 21.11.2025 को पुलिस विभाग और उदय संस्था के माध्यम से ग्राम आवल्यां में मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत बाल अधिकार कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का पौधों द्वारा स्वागत किया गया साथ ही उदय संस्था डायरेक्टर सुश्री रोसली पंजीकरण द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य उद्बोधन किया गया मुख्य अतिथि खंडवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत गुम हो रही नाबालिक बालिकाओं की रोकथाम के लिए जानकारी, बच्चों के बीच जाकर अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श, मोबाइल का सदुपयोग, दुरुपयोग को लेकर बच्चों से प्रश्न किए गए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री दिलावर सिंह जी ने विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी, छैगांव माखन थाना प्रभारी श्री विक्रम धार्वे ने यातायात के नियमों की जानकारी दी, खंडवा महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुलोचना गहलोत ने महिला अपराध को रोकने को लेकर जानकारी दी, इस अवसर पर सृजन के बालक बालिकाओं के द्वारा मार्शल आर्ट के अंतर्गत डेमो किया गया ग्राम हरसवाड़ा बालिकाओं के द्वारा बालक बालिकाओं में भेदभाव को रोकने को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, बाल संसद अध्यक्ष धरमवीर ओसवाल द्वारा बच्चों के अधिकारों का उल्लेख किया गया, इस अवसर पर 12 गांव से बाल समूह के बच्चों के द्वारा भ्रूण हत्या, बालिका सुरक्षा, महिला थाना, हॉस्पिटल, यातायात नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वायुमंडल और बाल विवाह पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में अव्वल नंबर पर पोस्टर बनाने को लेकर लक्ष्मी भालसे और राज कुशवाहा को सम्मानित किया गया, स्वयं सहायता समूह में प्रत्येक माह अपनी छोटी-मोटी राशि जमा करते हुए परिवार के आय को बढ़ाने के लिए श्रीमती आशा भलराय और श्रीमती संगीता ने कटलरी दुकान और साउंड सिस्टम से आए वर्धन करते अपने परिवार के आय की बढ़ाई उन्हें भी सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन और आभार उदय प्रोग्राम पर्सन राजू ओसवाल ने किया इस अवसर पर, उदय संस्था स्टाफ, स्कूल विभाग से शिक्षक शिक्षिका गण, पुलिस विभाग से स्टाफ और कुल 747 बच्चों ने भाग लिया ।
इसी क्रम मे दिनांक 21.11.2025 को जिले के समस्त थानों मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों को जागरूक किया गया| थाना मुंदी ग्राम पिपलकोटा की शासकीय माध्यमिक स्कूल में, थाना खालवा के शास.एकी. माध्यमिक शाला दिदुम्दा मे, थाना पंधाना छेत्र अंतर्गत ग्राम बलखड में मुस्कान जन जागरूकता अभियान के संबंध में पुलिस द्वारा छात्र छात्राओ को जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसके तहत बालक एवं बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनको जागरूक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने व किसी लालच में नहीं आने की समझाइश दी गई| साथ ही कानून की जानकारी देकर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 व अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर शेयर कर उपयोग करने का तरीका बता कर गुड-टच बैड-टच के बारे में चर्चा की गई| कार्यक्रम के दौरान बालक बालिका एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!