जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 18 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 17.11.2025 को कुल 13 गिरफ़्तारी, 01 स्थाई, 39 जमानती वारंट, 72 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 17.11.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना पंधाना के आरोपी गुलाबसिंग पिता सोहज्या बारेला उम्र 32 साल निवासी ठोकनखेडा के कब्जे से अवैध 48 देशी प्लेन मदिरा शराब 180 एमएल के कीमती 3840/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी जितेन्द्र पिता नैनसिंह कोरकु उम्र 30 साल निवासी गुलगांव रैयत के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1440/-रुपये जप्त की गई। आरोपी गोपाल पिता मोतेसिंह जाति कुम्हार उम्र 38 साल निवासी ग्राम भादलीखेडा हाल मूंदी के कब्जे से 08 ली. देशी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 800/- रूपये की जप्त की गई। आरोपी पर्वत पिता लक्ष्मण देवडा जाति कोरकु उम्र 36 साल निवासी ग्राम जलवा बुजुर्ग के कब्जे से 09 ली. देशी हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 900/- रूपये की जप्त की गई। थाना मांधाता के आरोपी संदीप पिता रेवाराम बरोले जाति बलाई उम्र 38 साल निवासी ग्राम मोरघडी कलोनी संदीप पिता रेवाराम बरोले जाति बलाई उम्र 38 साल निवासी ग्राम मोरघडी कलोनी के कब्जे से उक्त शराब 08 लीटर कच्ची महा हाथ भट्टी कीमती 800/- रुपये की जप्त की गई। आरोपिया कमला बाई पति कमल जाति बलाई उम्र 59 साल निवासी ग्राम मोरघडी कलोनी कमला बाई पति कमल जाति बलाई उम्र 59 साल निवासी ग्राम मोरघडी कलोनी के कब्जे से उक्त शराब 08 लीटर कच्ची महओं हाथ भट्टी कीमती करीबन 800/- रुपये की विधिवत जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों क के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 17.11.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 67 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 34200/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 17.11.2025 को कुल 21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 14 प्रकरणों मे 17 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 11 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,505 2 minutes read










