ताज़ा ख़बरें

वंदे मातरम अभियान के तहत एस एन कॉलेज, एमएलबी एवं उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गाया गया सामूहिक गान।

खास खबर

वंदे मातरम अभियान के तहत एस एन कॉलेज, एमएलबी एवं उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गाया गया सामूहिक गान।

क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत रहा है वंदे मातरम् गीत, ,,महापौर अमृता यादव,,

वंदे मातरम‘ ने स्वंत्रता संग्राम के रणबांकुरों में देश की आजादी का अलख जगाया, ,,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे,,

खंडवा। वंदे मातरम‘ देश को एक करने का कार्य कर रहा है।
वंदे मातरम‘ गान ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को एक करके देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ‘वंदे मातरम‘ आज भी देश को एक करने के लिए कार्य कर रहा है। यह बात जिले में चल रहे वंदे मातरम कार्यक्रम को लेकर स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कही। महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद देश के पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद ने इस काव्यपाठ को जन-गण-मन की तरह समान दर्जा देते हुए राष्ट्र गीत का दर्जा दिया है। बीबीसी के एक सर्वे में ‘वंदे मातरम‘ को देश प्रेम के गीतों में विश्व के दूसरे सर्वाधिक लोकप्रिय गीत के रूप में पाया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे ने कहा कि हमारे देश को आजादी कैसे मिली, उसका संदेश भी ‘वंदे मातरम‘ हम सभी को देता है। ‘वंदे मातरम‘ के कुछ शब्द संस्कृत के और कुछ बांग्ला भाषा के हैं। जब बांग्लादेश विभाजित हुआ, तब भी देश के नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानिलयों ने इस गीत के माध्यम से बंगाल विभाजन का विरोध किया।
प्रधानमंत्री जी भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वंदे मातरम‘ के मूल मंत्र के आधार पर भारत को दुनिया में आगे ले जाने के साथ विश्व के शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह गीत स्वदेशी के संकल्प के साथ हर नागरिक को प्रेरणा दे रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में वंदे मातरम अभियान के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कड़ीमें मंगलवार को वंदेमातरम अभियान के तहत एस एन कॉलेज रायचंद नागडा एमएलबी स्कूल मैं आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता और आमजन मिलकर राष्ट्र प्रथम के भाव से स्वदेशी के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को एसएन कॉलेज, रायचंद नागडा स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में अतिथि के रूप में महापौर अमृता अमर यादव विधायक प्रतिनिधि कंचन मुकेश तंनवे, धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, वंदे मातरम के जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप यादव, अनिल विश्वकर्मा, पिंकी राठौर, स्नेहा पाराशर प्रमिला शर्मा, दीप सिंह झाला, भावेश बिल्लौरै, शिवांश ओझा,कपिल अग्रवाल, आशीष गुप्ता, भारत पटेल, अभिषेक अग्रवाल, उमेश मराठा, सनी ठाकुर, अंशुल पटेल के साथ ही स्कूल, कॉलेज के प्राचार्य शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!