ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक द्वारा खालवा के माता शबरी कन्या शाला मे बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया जागरूक

खास खबर

पुलिस अधीक्षक द्वारा खालवा के माता शबरी कन्या शाला मे बच्चों को मुस्कान अभियान के तहत किया जागरूक
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों मे चलाया गया विशेष
मुस्कान जन जागरूकता अभियान
“मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खंडवा, 18 नवंबर 2025
दिनांक 18.11.2025 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए “मुस्कान जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जिले मे पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय माता शबरी कन्या शिक्षा खालवा मे छात्राओ को गुड-टच, बेड-टच, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थो का सेवन, साइबर अपराध जिसमें अश्लील चित्रण वीडियो फोटो के द्वारा ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, बाल अपराध, बाल बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने के लिए बताया गया| अपराधियों द्वारा बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बच्चों की सुरक्षा से संबंधित मूवी, वीडियो क्लिपिंग दिखा कर सावधान रहने की समझाइए दी गई।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, महिला महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गेहलोत, थाना प्रभारी जगदीश सिंदिय माता शबरी कन्या शिक्षा खालवा परिसर संदलपुर प्रिंसिपल, प्रतिनिधि रामचंद्र कुल संख्या करीबन 400-500 छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे|
थाना छैगांव माखन क्षेत्र के ग्राम दोड़वाड़ा के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में दिनांक 18.11.2025 को मुस्कान विशेष अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, थाना प्रभारी छैगांवमाखन निरी विक्रम धारवे द्वारा कक्षा 06 से 10 वीं तक के बालक एवं बालिकाओं को गुड टच –बेड टच , महिला अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन ब्लैकमेलिंग एवं उनसे होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह बाल अपराध बाल/बंधवा मजदूर, 1090 महिला अपराध,1930 साइबर अपराध, 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन, डायल 112, दहेज प्रताड़ना पास्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत बालक बालिकाओं के क्रिया कलापों, आचरण, व्यवहार से संबंधित अपराधों के बारे में श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान थाना प्रभारी महोदय विक्रम धार्वे एवं उप निरीक्षक प्रकाश मंडलोई द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें करीबन संख्या 120 से 150 छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे|
इसी क्रम मे दिनांक 18.11.2025 को जिले के समस्त थानों मे मुस्कान जन जागरूकता अभियान को लेकर अलग अलग थाना क्षेत्र के स्कूलों एवं कालेजों के छात्रों को जागरूक किया गया| थाना मूँदी के ग्राम खेगॉव के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में, थाना पंधाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल ककोड़ा थाना पंधाना में एवं बाजार क्षेत्र मे, मुस्कान जन जागरूकता अभियान के संबंध में पुलिस द्वारा छात्र छात्राओ को जानकारी देकर जागरूक किया गया| जिसके तहत बालक एवं बालिकाओं से चर्चा करते हुए उनको जागरूक रहने, सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने व किसी लालच में नहीं आने की समझाइश दी गई| साथ ही कानून की जानकारी देकर पुलिस 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 व अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर शेयर कर उपयोग करने का तरीका बता कर गुड-टच बैड-टच के बारे में चर्चा की गई| कार्यक्रम के दौरान बालक बालिका एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!