ताज़ा ख़बरें

केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे हैं विकास कार्य, ,,सांसद श्री पाटिल,,

खास खबर

केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे हैं विकास कार्य, ,,सांसद श्री पाटिल,,

प्रदेश का पहला लोकतंत्र सेनानी स्मारक का कालमुखी में हुआ लोकार्पण।

खंडवा। केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार के द्वारा संसदीय क्षेत्र के साथ जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उद्गयन सिंचाई योजना के माध्यम से हमारी सरकार द्वारा योजना बनाकर गांव-गांव खेत खेत में नर्मदा का जल पहुंचा कर खेतों को हरा भरा किया जा रहा है। जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है। यह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कालमुखी के आयोजित कार्यक्रम मैं कहीं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वंदेमातरम@150 अभियान के तहत आज खंडवा विधानसभा के जावर मंडल के ग्राम कालमुखी में खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तंनवे के मुख्य आतिथ्य में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक राष्ट्रगीत का गान किया गया। जिसमें भाजपा के बड़ी संख्या में उपस्थित लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्री फल से सम्मान किया गया एवं वंदे मातरम अभियान के बारे मैं उद्बोधन हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की कालमुखी के इस कार्यक्रम में प्रदेश का पहला लोकतंत्र सेनानी स्मारक का लोकार्पण, मुक्तिधाम के भूमि पूजन के साथ सरकारी समिति द्वारा संचालित सांची पार्लर के शुभारंभ के साथ ही पेयजल टैंकर सुविधाधर का भी शुभारंभ सांसद विधायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद विधायक के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मीसाबंदी सुरेंद्र अग्रवाल,पुरुषोत्तम शर्मा सेवादास पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, सुनील जैन, प्रशांत मिश्रा, सरपंच मनीष वर्मा लोकेन्द्र सिंह गौड़ , मंडल अध्यक्ष हरीश सेन , श्याम फूल माली ,जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगरे ,सुधांशु जैन ,महेंद्र सिंह सावनेर ,जितेंद्र मंडलोई , बलदेव सिंह मौर्य ,गोविंद वर्मा ,भारत पटेल , सागर आरतानी , कालमुखी एवं जावर मंडल के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति मैं कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!