ताज़ा ख़बरें

बालाजी ग्रुप आवास मेले का खुला लक्की ड्रा नितेश सोमवंशी ने जीता पहला पुरस्कार अल्टो कार का।

खास खबर

बालाजी ग्रुप आवास मेले का खुला लक्की ड्रा
नितेश सोमवंशी ने जीता पहला पुरस्कार अल्टो कार का।

ओंकारेश्वर खंडवा। बालाजी ग्रुप खंडवा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवास मेला, जो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पद्मावती धाम कॉलोनी में संपन्न हुआ था, उसका लकी ड्रा आज श्री कृष्ण बालाजी नगर, ओंकारेश्वर रोड, सनावद में बड़े उत्साह के साथ खोला गया। इस दौरान आए लोगों में रोमांच का माहौल देखने को मिला।

लकी ड्रा में मिले आकर्षक पुरस्कार।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कॉलोनाइजर रितेश गोयल के मार्गदर्शन में खंडवा जिले में बड़े शहरों की दर्ज पर आधुनिक

कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है जो सभी सुविधाओं से युक्त है। बालाजी ग्रुप की कॉलोनी में फ्लैट लेने वालों के लिए लगातार इनामी योजनाएं भी चल रही है। आवास मेले के दौरान बालाजी ग्रुप की विभिन्न कॉलोनियों में प्लॉट एवं रॉ हाउस बुक करने वाले विजिटर्स को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
लकी ड्रा के विजेताओं के प्रमुख पुरस्कार पहला पुरस्कार अल्टो कार नितेश सोमवंशी जी को मिली। दूसरा पुरस्कार 11 ग्राम सोने का रानी हार तरुण मंडल को प्राप्त हुआ। तीसरा पुरस्कार 125cc पल्सर बाइक तन्मय विश्वास को जबकि चौथा पुरस्कार ई-बाइक अरुण चतुर्वेदी जी को प्राप्त हुई। पांचवां पुरस्कार एक दिन के लिए क्लब हाउस बालाजी धाम कॉलोनी का उपयोग गणपत कनेल को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, हर बुकिंग करने वाले ग्राहक को भी विशेष उपहार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह दोगुना हो गया।

श्री कृष्ण बालाजी नगर में विकास की नई शुरुआत।

बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं बालाजी ग्रुप के मुकेश अग्रवाल (ताऊ जी) ने बताया कि श्री कृष्ण बालाजी नगर बालाजी ग्रुप की नवीन और प्रीमियम कॉलोनी है। यहां केदारेश्वर महादेव मंदिर, क्लबहाउस, हॉलिडे होम साथ ही कई आधुनिक सुविधाएं होगी। केदारेश्वर महादेव का भव्य मंदिर का विकास किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रविवार को इसी कॉलोनी में केदारेश्वर महादेव मंदिर का भव्य भूमि पूजन भी सम्पन्न हुआ, जिसमें 351 ब्राह्मण विद्वानों ने वेदमंत्रों और मंत्र उपचार के साथ अनुष्ठान किया। भूमि पूजन के दौरान पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

बालाजी ग्रुप—विश्वास, विकास और परंपरा का संगम

आवास मेले के सफल समापन और लकी ड्रा वितरण के साथ, बालाजी ग्रुप ने एक बार फिर साबित किया है कि वह न केवल आधुनिक कॉलोनियों का विकास करता है बल्कि समाज और ग्राहकों से जुड़कर उनके सपनों को साकार करने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।
श्री कृष्ण बालाजी नगर में रविवार का यह कार्यक्रम आने वाले समय में तेजी से होने वाले विकास का संकेत देता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!