ताज़ा ख़बरें

वंदे मातरम कार्यक्रम दादाजी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित हुआ।

खास खबर

वंदे मातरम कार्यक्रम दादाजी एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में भाजपा द्वारा आयोजित हुआ।

वंदे मातरम गान के साथ छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियों ने वंदे मातरम को लेकर की चर्चा।

खंडवा। वंदे मातरम की डेढ़ सौ वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। भाजपा द्वारा स्कूल, विद्यालय, महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच वंदे मातरम गान की प्रस्तुति के साथ गान की समीक्षा की जा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। वंदे मातरम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि जिस भावना से स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम् गीत की रचना की थी, उसी भाव से हमने स्वर्गीय रवींद्रनाथ टैगोर को अपने स्वर में इस गीत को गाते हुए सुना है। हमारी सनातन संस्कृति के माध्यम से जिस दृष्टि से भारतमाता को हजारों सालों से देखा जाता रहा है, वंदे मातरम् उसका एक लघु चित्र प्रस्तुत करता है।वंदे मातरम‘ ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों में देश की आजादी की अलख को जगाया। यह बात विद्यालय एवं महाविद्यालय में चलाए जा रहे वंदे मातरम अभियान के तहत दादाजी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कही महापौर ने कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम‘ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी द्वारा वंदे मातरम के संयोजक अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालय में वंदे मातरम अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच जाकर वंदे मातरम गान की प्रस्तुति एवं गान को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने वंदे मातरम गान को लेकर कहा कि वंदे मातरम् की भावना राष्ट्रप्रेम की भावना है। लेकिन आजादी के बाद कुछ दलों ने अपनी सुविधा के लिए एक दुविधाजनक मार्ग प्रस्तुत किया, जो देश हित में नहीं है।
वंदे मातरम् गीत में यह बताया गया है कि हमारी तीन देवियों-दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद अगर किसी देश पर हो, तो उसकी ताकत क्या होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार इसी भावना के साथ शासन कर रही है वह इन तीनों देवियों की कृपा का प्रतीक है। विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि वंदे मातरम् के मूल भाव को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस गीत की 150 वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। युवा मोर्चा के जिला अनूप पटेल ने कहा कि वंदे मातरम गान ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को एक करके देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वंदे मातरम आज भी देश को एक करने के लिए कार्य कर रहा है। बीबीसी के एक सर्वे से वंदे मातरम को देश प्रेम के गीतों में विश्व के दूसरे सर्वाधिक लोकप्रिय गीत के रूप में पाया है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में महापुर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंनवे धर्मेंद्र बजाज युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पटेल सुनील जैन प्रशांत मिश्रा धीरज शर्मा अभिषेक अग्रवाल हिमांशु राज के साथी कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!