ताज़ा ख़बरें

कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद बोलने व सुनने लगी है “हुरेन”

खास खबर

कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद बोलने व सुनने लगी है “हुरेन”

खण्डवा//खंडवा के खानशाह वली वार्ड के निवासी श्री शेख आरिफ और श्रीमती यासमीन के घर में बेटी “हुरेन” के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। आरिफ व यासमीन की बेटी जैसे जैसे बड़ी हुई तो उन्हें पता चला कि उनकी नन्हीं हुरेन बोल व सुन नहीं पा रही है। इससे परिवार में चिंता बढ़ने लगी। एक दिन आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जहाँ चिकित्सकों ने हुरेन के स्वास्थ्य की जाँच कर परिजनों को जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी।
हुरेन को उसके परिजन जिला अस्पताल खण्डवा लाए और ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने जांच की। जाँच के दौरान हुरेन को इंदौर के अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। परिवारजन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक से मिलकर हुरेन की सर्जरी के लिए अरविंदो हॉस्पिटल में लेकर आये, जहाँ आवश्यक जाँच व परीक्षण किया गया। हुरेन को अरविंदो मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने सर्जरी कराने की सलाह दी। जिसमें 6 लाख रुपए से अधिक के खर्चे होने की संभावना है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने 6.50 लाख रुपए स्वीकृत किए। अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में हुरेन की कोक्लियर प्लांट की सफलतापुर्वक व निःशुल्क सर्जरी हुई। हुरेन के पिता श्री आरिफ ने बताया कि ऑपरेशन के बाद अब हुरेन धीरे धीरे समझने एवं बोलने और सुनने लगी है, बच्ची ने जन्म के बाद पहली बार मुॅंह से “अम्मा” शब्द सुनते ही परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!