
पी एम श्री स्कूल माथनी के बच्चों ने सीखा स्टोन आर्ट
—
खण्डवा//
जिले के पी.एम. श्री हाईस्कूल माथनी बुजुर्ग में माध्यमिक स्तर पर बैगलैस डे मनाया गया। शाला के प्राचार्य श्री संतोष तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को “स्टोन आर्ट” वर्क सिखाया। बच्चों ने पूरा दिन पत्थरों पर कलाकृतियां उकेरी। द्वितीय सत्र में बच्चों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई।
इससे पूर्व शाला की अतिथि शिक्षिकाद्वय शमानिन खान और रीना मालवीय ने पौधा भेंट कर प्रीति तिवारी का स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्राचार्य श्री तिवारी ने आभार प्रकट किया।












