ताज़ा ख़बरें

पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया

खास खबर

पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया

खण्डवा//”उद्यमिता हेतु शासन की योजनायें एवं प्रक्रियाएं” विषय पर मध्य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में महात्मा ज्योति राव फुले शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, खंडवा में गत दिवस “दिशा” पहल के अंतर्गत, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खंडवा द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री ए. पी. साकल्ले ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. समीर दीक्षित द्वारा “दिशा” पहल के बारे में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कौशल निवेश और बुनियादी ढांचे के उपयोग को सुव्यवस्थित और अनुकूलित कर कौशल विकास परिणामों को बढाना तथा इसमें सरकारी एजेंसियों, निजी निवेशकों और संबंधित संस्थानों के बीच एक सहयोगी परिस्थितिकी तंत्र बनाना है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खंडवा की जिला प्रबंधक सुश्री सपना विजयकर एवं जिला उप प्रबंधक अजितेश आर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में श्री दीपक कर्नाटक, श्रीमति दीपिका काबरा बाहेती, श्री सौरभ वर्मा ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में सह समन्वयक श्री अनुराग बाजपेई द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री अनादि शास्त्री शुक्ला द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!