सोयाबीन उत्पादक किसानों को 13 नवंबर को मिलेगी 1300 रुपए प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि
—
खण्डवा//मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैषी है, और उनके कल्याण के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि ‘भावान्तर योजना’ में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय किया गया है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अतिरिक्त 1300 रूपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। आगामी 13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों को इसका लाभ वितरित किया जाएगा।












