ताज़ा ख़बरें

गीता जयंती पर प्रदेश में श्रीमद्भगवद् गीता का होगा सस्वर पाठ , 25 नवम्बर तक होगी गीता ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिता

खास खबर

गीता जयंती पर प्रदेश में श्रीमद्भगवद् गीता का होगा सस्वर पाठ , 25 नवम्बर तक होगी गीता ज्ञान की ऑनलाइन प्रतियोगिता

खण्डवा//गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रदेश में गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 7 से 25 नवंबर की अवधि में ऑनलाइन “श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता” आयोजित हो रही है। मध्यप्रदेश के 70 वें स्थापना वर्ष में इस स्पर्धा में 70 पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है। पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रूपए का रहेगा। इसके साथ ही 31 हजार रूपए के तीन तृतीय पुरस्कारों सहित 15 लैपटाप, 30 ई-बाइक और 20 ई-रिक्शा का वितरण भी किया जाएगा। श्रेष्ठ ज्ञान स्तर के लिए प्रतियोगिता में 11 से 25 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 2 वर्ष तक शिक्षावृत्ति देने का प्रावधान भी किया गया है। प्रतियोगिता में नागरिकों, विद्यार्थियों के साथ ही प्रतियोगिता में कारावास के बंदी भी हिस्सा ले सकेंगे। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रदेशभर में शिक्षण संस्थानों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!