ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर में भव्य रूप में होती है मां नर्मदा की आरती

खास खबर

ओंकारेश्वर में भव्य रूप में होती है मां नर्मदा की आरती

खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर स्थित कोटितीर्थ घाट पर मां नर्मदा की आरती अब नियमित रूप से की जा रही है। सहायक कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओंकारेश्वर डॉ. श्रीकृष्णा सुशीर ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास के पहले सोमवार से नर्मदा आरती पुनः अपने भव्य रूप में शुरू की गई है। वैदिक आचार्यजन विधि_विधान से भव्यता के साथ मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक एवं महाआरती करते हैं। देश दुनिया से यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों ने हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह ओंकारेश्वर नगरी में मां नर्मदा के तट पर होने वाली “महाआरती” की सराहना की है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!