ताज़ा ख़बरें

वैदिक मंत्रोच्चार एवं कन्या पूजन के साथ मनाया गया मंत्री विजय शाह का जन्मदिवस।

खास खबर

वैदिक मंत्रोच्चार एवं कन्या पूजन के साथ मनाया गया मंत्री विजय शाह का जन्मदिवस।

खंडवा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह का जन्मदिवस दिव्य माहौल में दिव्य बालाजी नगर छैगांव माखन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं कन्या पूजन से हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों और बालाजी ग्रुप के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल एवं उनके परिवार की उपस्थिति रही। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा कि मेरा गोयल परिवार से जो रिश्ता है, वह खून के रिश्तों से भी बढ़कर है। असल में जिन रिश्तों को कोई नाम नहीं होता वही सबसे पवित्र और सच्चे होते हैं। उन्होंने सुशीला गोयल जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और भावुक होकर बताया कि वे उनके लिए अत्यंत प्रिय थे। उन्होंने कहा कि, मैं उनके लिए स्वयं तिरुपति बालाजी से भगवान बालाजी की मूर्ति लेकर आया था, यह मेरा उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।
अपने संबोधन में मंत्री विजय शाह ने बालाजी ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि,बालाजी ग्रुप प्रदेश का एक विश्वसनीय रियल एस्टेट ग्रुप है, जो सभी मानकों का पालन करते हुए अत्यंत सिस्टमैटिक और सुंदर कॉलोनियों का निर्माण कर रहा है। इनकी सभी कॉलोनियां एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने 81 फीट ऊँची बालाजी भगवान की मूर्ति के निर्माण कार्य की विशेष रूप से सराहना की और कहा कि इसके पूर्ण होने पर यह स्थान धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया इस अवसर पर मंत्री जी ने घोषणा की कि उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके विधानसभा क्षेत्र हरसूद के लिए एक आधुनिक एंबुलेंस प्रदान की जा रही है, जिसमें वेंटीलेटर की सुविधा भी होगी, जिससे आपात स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।आगामी 4 दिसंबर को टंट्या मामा जयंती के अवसर पर होने वाले भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि,खंडवा में करीब एक लाख आदिवासी भाई-बहन इस उत्सव में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और संभवतः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि नागचुन तालाब क्षेत्र में 500 एकड़ भूमि पर आदिवासी नायकों की स्मृति में आदिवासी लोक, जिसमें स्मारक, पार्क, खेल मैदान, लाइब्रेरी और विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी ताकि उनकी गौरवशाली विरासत को सहेजा जा सके।
कार्यक्रम के अंत में गम्मत टीम का स्वागत किया गया और मंत्री जी ने सभी को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। आयोजीत कार्यक्रम में मंत्री श्री शाह के साथ रितेश गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, सेवादास पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, मंगल यादव, मुकेश अग्रवाल सुनील जैन, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!