ताज़ा ख़बरें

फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ सरगना सहित 4 गिरफ्तार

हरदोई के अहिरोरी ब्लॉक में तैनात हैं सरगना ग्राम पंचायत अधिकारी

फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना सहित 4 अरेस्ट

.

हरदोई के अहिरोरी ब्लॉक में तैनात है सरगना ग्राम पंचायत अधिकारी

.

#लखनऊ: राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में फर्जी वेबसाइट्स से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं. यूपी एसटीएफ ने सूचना के आधार पर गैंग के मास्टरमाइंड को लखनऊ और उसके 4 अन्य साथियों को गोंडा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. यह लोग फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर फर्जी वसीयत, फर्जी बैनामा, आधार कार्ड बनवाकर फ्रॉड कर रहे थे. इस संगठित गिरोह ने लाखों फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये थे.

 

लखनऊ एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शुधांशु शेखर ने Press को बताया कि एसटीएफ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. टीम को जानकारी मिली कि फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का एक सदस्य वैगन आर कार संख्या UP14 CL 6208 से हरदोई से लखनऊ जाने वाला है. दुबग्गा चौराहे के पास से लाल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से फर्जी मृत्यु-जन्म प्रमाण पत्र बरामद हुए.

 

ग्राम पंचायत अधिकारी है #मास्टरमाइंड:

 

#लखनऊ: गिरफ्तार अभियुक्त लाल बिहारी ने एसटीएफ को बताया कि वह ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर ग्राम #अहिरोरी जनपद हरदोई में तैनात है. वह अपने गोंडा में रहने वाले साथी रवि वर्मा की मदद सहयोग से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाता है. अभियुक्त लाल बिहारी से पूछताछ के आधार पर उसके 04 अन्य सहयोगियों को ग्राम पिपरा बिटोरा इमलिया, बिशुनपुर, बैरिया थाना-मोतीगंज जनपद गोंडा से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त रवि वर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों से आनलाइन फर्जी वेबसाइट बनायी थी. इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लॉगिन करके नकली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया करते थे. उसकी निर्धारित फीस ऑनलाइन लेते थे. यह काम वह अपने भाई सोनू वर्मा के साथ मिलकर करता था.

 

1.42 लाख जाली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए: 

 

#लखनऊ: इस गिरोह ने अब तकर लगभग 1.40 लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और 2500 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये हैं. यह लोग प्रति व्यक्ति लगभग 600-1000 रुपये चार्ज लेते थे. रवि वर्मा के खिलाफ पूर्व में भी जनपद गोंडा के कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ लखनऊ के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

#The,trilok

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!