
- बड़ौद 30 अक्टूबर
गो कथा के नवे दिन ,गौ माता को लगाया छप्पन भोग, विधायक मधु गहलोत ने हाल निर्माण हेतु दी 21 लाख की राशि l
Oplus_131072 

आगर ज़िले के बड़ौद जनपद स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गो शाला बरगड़ी मै 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज के मुखारबिन्द से चल रही एकादस दिवसीय गौ नवरात्रि कथा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर गोचरण लीला का आयोजन किया गया जिसके तहत भगवान कृष्ण एवं बलराम के दिव्य स्वरूप के साथ सभी ग्वाल बाल, वं गौसेवक गो माताओं को चराने गए तथा सभी ग्वालों का पूजन एवं गो माताओं के लिए छपन भोग का भव्य आयोजन किया गया। कृष्ण बलराम द्वारा गो माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत ने उपस्थित होकर गौसेवा का महत्व बताया और गौशाला के हाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की।
वहीं कार्यक्रम में पधारे महिदपुर विधायक ने मुख्य द्वार निर्माण हेतु ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
आज आगर जिला अपर कलेक्टर आर पी वर्मा, मेघराज जैन आगर,आलोट विद्यायक चिंतामण मालवीय,भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण, और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भजन संध्या, गौ आरती और प्रसादी वितरण भी किया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान किया गया।











