ताज़ा ख़बरें

आज 1100 दीपों से गौमाता,भारत माता,छप्पन भोग व गोवर्धन पर्वत की होगी महाआरती।

खास खबर

आज 1100 दीपों से गौमाता,भारत माता,छप्पन भोग व गोवर्धन पर्वत की होगी महाआरती।

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्री गणेश गौशाला में गौ माताओ की होगी पूजा अर्चना खिला जाएगा गोग्रास।

खंडवा। प्रदेश की बड़ी श्री गणेश गौशाला में गौपाष्टमी के दिन आज बुधवार को आयोजित कार्यक्रमों के लिए गौशाला परिसर ने गोकुल का रूप ले लिया। गोपाष्टमी सुबह भगवान श्री कृष्ण के साथ गोमाता का पूजन,गोग्रास अतिथियो एवं श्रद्धालुओं द्वारा खिलाया जाएगा। शाम को गौशाला में ओ गोमाता, भारत माता, गोवर्धन पर्वत छप्पन भोग की महा आरती 1100 दीपको से होगी। समिति के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं शहर के श्रद्धालु पहुंचकर गौमाता का पूजन कर गौग्रास खिलाकर आरती शामिल होंगे । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रदेश स्तर की बड़ी गणेश गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गौमाता के पूजन के साथ शाम को आरती एवं गरबा के साथ अनेक कार्यक्रम संपन्न होंगें।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करेंगे। श्री गणेश गौशाला के अध्यक्ष राकेश बंसल सचिव रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले सहित समिति के पदाधिकारीयो ने धर्म प्रेमी बंधुओ से गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर गौ माता के पूजन के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!