ताज़ा ख़बरें

हरदोई – बेनीगंज ग्रामीण क्षेत्र पॉवर हाउस ,, पर तैनात कर्मचारियों से परेशान एकघरा के ग्रामीण”समस्या दर्शाने पर धमकी

संजीव कुमार लाइन मैन एकघरा की मनमानी

बेनीगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण बिजली संकट — 24 घंटे से सप्लाई पूरी तरह ठप ⚡

 

पिछले 24 घंटे से लगातार बिजली गायब है, और अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस पर जवाब देने को तैयार नहीं है।

हर बार वही बहाना — लाइन फॉल्ट, 33 KVA ब्रेकडाउन, ओवरलोड — लेकिन सवाल यह है कि हर बार ये फॉल्ट सिर्फ रूरल क्षेत्र में ही क्यों आता है?

 

बेनीगंज टाउन की सप्लाई चालू है, वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग अंधेरे में हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है — बल्कि जबसे नए SDO साहब आए हैं, तबसे बिजली का हाल और भी खराब हो गया है।

दिन में 2-3 बार सप्लाई बंद हो जाती है, और कभी-कभी तो 18 से 24 घंटे तक लाइन बहाल ही नहीं होती।

 

सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब उपभोक्ता सवाल करते हैं, तो SDO, JE और SSO अधिकारी उल्टा धमकाने लगते हैं।

कहते हैं — “ज्यादा बोलोगे तो लाइन और देर से चलेगी।”

क्या यही है जनता की सेवा का तरीका?

जनता बिजली बिल भरती है, मीटर रीडिंग के लिए घर-घर पहुँचा जाता है, लेकिन जब बिजली नहीं मिलती तो कोई जवाबदेही नहीं।

Old Pratap Nagar feeder और उसकी सभी ब्रांच अब तक बंद हैं, और 20-22 घंटे बीत जाने के बाद भी फॉल्ट का पता तक नहीं चल पाया।

लोग रातें अंधेरे में बिता रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई है, और मोबाइल तक चार्ज करने में दिक्कत है।

जनता अब सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है —

> “क्या ग्रामीण उपभोक्ता इंसान नहीं हैं? क्या बिजली सिर्फ टाउन वालों का हक़ है?”

समय आ गया है कि विधुत विभाग के अधिकारी जवाब दें,

क्योंकि जनता अब खामोश नहीं रहेगी।

सरकार की छवि को बदनाम करने का काम कर रहे हैं विद्युत कर्मचारी

✍️ विवेक कुमार गुप्ता👉त्रिलोक न्यूज हरदोई,,**खबरों का संसार**

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!