ताज़ा ख़बरें

महापौर ने कीया गणगौर घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण।

कमीयों को पूर्ण करने को लेकर उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने दिए निर्देश।

महापौर ने कीया गणगौर घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण।

कमीयों को पूर्ण करने को लेकर उपस्थित अधिकारियों को महापौर ने दिए निर्देश।

खंडवा। छठ महापर्व वीगत कई वर्षों से खंडवा के गणगौर घाट पर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गणगौर घाट पर महापौर अमृता अमर यादव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर गाढर चैन, टेंट, ऑयल पेंट, बिजली, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर की गई व्यवस्थाओं को लेकर महापौर अमृता अमर यादव नगर निगम की टीम के साथ गणगौर घाट पहुंची और छठ पूजा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों को कुछ कमियों को लेकर तत्काल दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि हमारे देश में सामाजिक बंधु अपने-अपने त्यौहार धार्मिक उत्साह के साथ मनाते हैं। उसमें यथा संभव नगर निगम भी अपनी भूमिका अदा करता है। दीपावली महोत्सव के पश्चात महापर्व छठ पूजा का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। यूपी और बिहार में बड़े उत्साह के साथ यह पर्व मनाने की प्राचीन परंपरा है। पूरे जिले के साथ ही खंडवा में भी बड़ी संख्या में बिहार यूपी के व्रती परिवार निवास करते हैं। कुछ वर्षों से निगम प्रशासन द्वारा गणगौर घाट पर अच्छी व्यवस्था हो जाने के कारण छठ पूजा का यह कार्यक्रम उत्साह के साथ गणगौर घाट पर आयोजित हो रहा है। आज हम हमने छठ पूजा की तैयारी का निरीक्षण किया और घाट पर कुछ अवस्थाओं को लेकर तत्काल दूर करने की दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। छठ पूजन समिति के अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव अभिषेक सिंह प्रशांत शर्मा हरेंद्र ठाकुर ने बताया की आबना नदी के गणगौर घाट पर सूर्य उपासना के महापर्व छठ का पूजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले यूपी-बिहार के व्रती परिवार एक साथ गणगौर घाट पर भगवान सूर्य की पूजा कर सुख-समृद्धि के साथ निरोगी काया की कामना करेंगे। नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का उपवास शुरु हुआ। सोमवार शाम को अस्ताचल एवं शुक्रवार की सुबह उदयीगामी भगवान सूर्य को अघ्र्य देकर महापर्व छठ का पारण होगा। उन्होंने बताया पूजन के लिए सामग्री बिहार के मुजफ्फरपुर-सोनपुर से मंगाई गई है। गंगा जल से भगवान आदिदेव का गुरुवार शाम को अघ्र्य दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार की सुबह गाय के दूध से भगवान भास्कर को अघ्र्य देकर दिया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर गणगोर घाट पर निगम द्वारा तैयारियां की गई है। रविवार को दोपहर में नगर निगम की महापौर अमृता यादव ने गणगौर घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर श्रीमती यादव ने निगम अमले को घाट पर सफाई के साथ सीढिय़ों पर जमी काई को साफ कराने के निर्देश भी निगम अमले को दिए। निगम की टीम द्वारा सियाराम चौक से गणगौर घाट पहुंचे वाले मार्ग पर सफाई के साथ रंग रोगन भी पूर्ण कर लिया है। महापौर के साथ गणगौर घाट पर प्रियांशु चौरे, समाजसेवी सुनील जैन, रानूलाला, वार्ड पार्षद किरण प्रेम गोयल, सोनू यादव, मनीष पवार, नितेश यादव, अमित दाधीच, रोहित यादव, कुबेर दुबे, नीरज तोलानी, आकाश यादव,अनुज नागोरी, अभिषेक सिंह,प्रशांत शर्मा, हरेंद्र ठाकुर,कार्यपालक यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, मनीष झीले, भूपेंद्र सिंह बिसेन, स्वास्थ्य अधिकारी सखाराम भट्ट, अंकुश पटेल सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!