17 से 19 जून तक ओंकारेश्वर “नो ड्रोन क्षेत्र” घोषित
—
खण्डवा//राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ओंकारेश्वर दौरा होने से सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र एवं कोठी हेलीपेड के आसपास 2 कि.मी. क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने ड्रोन नियम 2021 के तहत 17 से 19 जून तक सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र एवं कोठी हेलीपेड के आसपास के 2 कि.मी. क्षेत्र को “नो ड्रोन क्षेत्र” क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि यह आदेश जिले के सम्पूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र में प्रभावशील रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश पुलिस विभाग पर लागू नहीं होगा।












