ताज़ा ख़बरें

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, फैयाज मंसूरी का खंडवा आगमन पर किया स्वागत

खास खबर

निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, फैयाज मंसूरी का खंडवा आगमन पर किया स्वागत
खंडवा/
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के खंडवा प्रभारी फैयाज मंसूरी के खंडवा आगमन पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मंगलवार को गांधी भवन में आयोजित बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
फैयाज मंसूरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी, रियाज हुसैन, सलीम पटेल, इकबाल कुरैशी,असलम गोरी,कुंदन मालवीय, हासिम बाबा, आसिम पटेल, , अल्ताफ कुरैशी, शहजाद पवार, सागर पवार, रजाक खान, अब्दुल कादिर, अय्यूब लाला, शेख असलम सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!