ताज़ा ख़बरें

संपदा 1.0 में लंबित दस्तावेजों की साक्ष्य सहित जानकारी तीन दिवस में दें

खास खबर

संपदा 1.0 में लंबित दस्तावेजों की साक्ष्य सहित जानकारी तीन दिवस में दें

खण्डवा//महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक के निर्देशानुसार मार्च 2025 से “संपदा 2.0” को प्रभावशील किया गया है। जिस कारण “संपदा 1.0” में लंबित दस्तावेजों में कार्यवाही पूर्ण कर “एण्ड ऑफ सपोर्ट” तथा “एण्ड ऑफ लाइफ” होने के कारण बंद किया जाना है। जिला पंजीयक खण्डवा ने बताया कि जिले के ऐसे सभी पक्षकार व सेवाप्रदाता जिनके दस्तावेज किसी भी स्तर पर संपदा 1.0 में लंबित हैं, वे विज्ञप्ति प्रकाशित होने की दिनांक से 3 दिवस में कार्यालय में उपस्थित होकर अद्यतन स्थिति से मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अवगत कराएं, अन्यथा बाद की स्थिति में किसी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!