ताज़ा ख़बरें

*”सिन्धुपति सम्राट दाहिर सेन के बलिदान दिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने आयोजित की भव्य चित्रकला प्रतियोगिता*

खास खबर

*”सिन्धुपति सम्राट दाहिर सेन के बलिदान दिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने आयोजित की भव्य चित्रकला प्रतियोगिता*

*श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में बच्चों ने उकेरे राष्ट्रीय गौरव के रंग, समाज के प्रबुद्ध जन रहे उपस्थित*

खंडवा।भारतीय सिन्धू सभा की खंडवा इकाई द्वारा सिन्ध के अंतिम हिन्दू शासक, महान राष्ट्र रक्षक सिंधुपति सम्राट दाहिरसेनजी के 1314 वे बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक व्यापक ‘चित्रकला एवं रंग भरो’ प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
भारतीय सिन्धू सभा,खंडवा के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सिंधी कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में विगत संध्या अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में स्थानीय सिंधी समाज के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से सिंध के गौरवशाली इतिहास को रंगों से उकेरा।
आयोजन के दौरान भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी ने उपस्थित प्रतिभागियों और समाजजनों को संबोधित करते हुए सिंधुपति सम्राट दाहिर सेन
जी के जीवन काल और उनके ऐतिहासिक संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सम्राट दाहिर सेन और उनके परिवार का बलिदान अद्वितीय है,जिसे आने वाली पीढ़ियों के मानस पटल पर जीवित रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।
वहीं, खंडवा इकाई के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज की नई पीढ़ी को सम्राट दाहिर सेन के महान शौर्य, राष्ट्र-भक्ति और उनके सर्वोच्च बलिदान के इतिहास से परिचित कराना व जोड़ना है।
यह प्रतियोगिता समाज के प्रबुद्धजन और वरिष्ठ मार्गदर्शकों के सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान,सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्यामदास रेवतानी, समाजसेवी रानी खेमानी,मनीषा संतवानी एवं समाज जन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियों की सराहना की और भारतीय सिन्धू सभा के इस रचनात्मक व संस्कारवान प्रयास को खूब सराहा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी सहभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!