ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक अपने जन्म दिवस पर निमाड अंचल नेत्रहीन संघ पहुंची।

खास खबर

खंडवा विधायक अपने जन्म दिवस पर निमाड अंचल नेत्रहीन संघ पहुंची।

नेत्रहीन भाइयों ने हनुमान चालीसा व भजनों की दी प्रस्तुति, गीत के माध्यम से बधाई दी।

खंडवा। विधायक कंचन मुकेश तनवे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ, खंडवा में नितिन यादव द्वारा जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वयं विधायक कंचन तनवे भी उपस्थित हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर नेत्रहीन भाइयों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं भजन गाये, साथ ही हनुमान जी की आरती की। आरती के पश्चात विधायक कंचन मुकेश तंनवे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, नितिन यादव, लोकेंद्र सिंह गौड, दीप सिंह झाला ने सभी को भोजन कराया। अंत में नेत्रहीन भाइयों ने मधुर गीतों के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया, इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि आप अपनी आंखों से ही भले हमें नहीं देख पा रहे हैं, लेकिन आपकी भावनाओं से आप हमें देख रहे हैं, जो मेरे लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण हे।
आप सभी का स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ रहें। सेवा कोई भी हो हमें करते रहना चाहिए, हम सभी निरंतर सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के कार्यों में अग्रसर रहें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे के साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, लोकेंद्र सिंह गौड़, यशदीप चौरे, दीप सिंह झाला साथ में थे। अंत में नेत्र संघ के वरिष्ठ नंदराम आवचे ने विधायक एवं उपस्थित जनों का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!