उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमेरठ

मेरठ के स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रमः छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, कानून की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेरठ के स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रमः छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, कानून की जानकारी दी

हस्तिनापुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग की टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

 

थाना हस्तिनापुर से उप निरीक्षक संदीप कुमार, उप निरीक्षक सरिता और कांस्टेबल पूजा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास और सूझबूझ से खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताए।

उप निरीक्षक सरिता ने छात्राओं से संवाद करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें निडर बनाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!