ताज़ा ख़बरें

किडनी रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच करायें

खास खबर

किडनी रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच करायें

खण्डवा//श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा के डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीजों के लिए बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डायलिसिस यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज जैन ने मरीजों को बताया कि गुर्दा या किडनी रोग को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। किडनी रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि किडनी सम्बंधी रोगों के शुरूआती लक्षणों में लगातार उल्टी आना, भूख नहीं लगना, थकान और कमज़ोरी महसूस होना, पेशाब की मात्रा कम होना, खुज़ली की समस्या होना, नींद नहीं आना और मांसपेशियों में खिंचाव होना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य विकारों के कारण क्रोनिक किडनी रोग हो सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि जिला चिकित्सालय खंडवा में डायलिसिस की कुल 7 मशीन हैं जिसमें से 1 मशीन हेपेटाइटिस सी वाले मरीजों के लिए तथा 6 अन्य मशीन सामान्य मरीजों के लिए है। मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. रंजीत बडोले ने बताया कि शरीर में दो किडनी होती है और इनका काम विषैला पदार्थ को बाहर निकलना होता है, हम सभी को अपने किडनी की अच्छी देखभाल करने के लिए अपने दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। कार्यक्रम में विभिन्न डॉक्टर्स व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!