
गंगधार/झालावाड़

झालावाड़ जिले के चौमहला खण्ड के गंगधार नगर का विजया दशमी महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जहां मुख्य अतिथि रितेश जी निगम (खंड कार्यवाह) चौमहला एवम् मुख्यवक्ता जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ बंशी नाथ जी योगी द्वारा शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।*
वहीं बौद्धिक कर्ता डॉ बंशी जी द्वारा संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे डॉक्टर साहब ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 में की। निरंतर राष्ट्र हितार्थ काम करते हुए संघ आज 100 वर्ष पूर्ण कर एक विशाल वट वृक्ष के रूप में समाज के समक्ष है। संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना है।उनके द्वारा स्वाधीनता से स्वतंत्र
समाज परिवर्तन के इस वैचारिक आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ कर अपने आपको समर्पित करने का आग्रह किया। संघ के कई स्वयं सेवकों ने अपना सर्वस्व संघ कार्य में लगा दिया हैं।
समाज परिवर्तन के इस वैचारिक आंदोलन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़ कर अपने आपको समर्पित करने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि संघ पर कई बार विषम परिस्थिति आई और कई बार संघ पर प्रतिबंध लगाया गया लेकिन संघ डटा रहा। संघ के कई स्वयं सेवकों ने अपना सर्वस्व संघ कार्य में लगा दिया। कई स्वयं सेवक ने राष्ट्र हितार्थ कार्य करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वहीं अंत में ,पंच परिवर्तन-नागरिक अनुशासन, समरसता, कुटुंब प्रबोधन , पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव जीवन में उतारने की बात कही।
*चौमहला खंड कार्यवाह रितेश निगम द्वारा बताया गया कि चौमहला खंड के 15 मंडलों में शताब्दी वर्ष में भव्य विजयादशमी उत्सव संपन्न हुए हैं। व प्रथम बार चौमहला नगर एवम् गंगधार नगर का विजयादशमी उत्सव अलग अलग संपन्न हुए है।आगामी शताब्दी वर्ष में ग्रह संपर्क अभियान चलेगा जिसमें प्रत्येक सनातन परिवार तक पहुंचने कि कार्य योजना रहेगी एवम् शताब्दी वर्ष में संघ कि वर्ष भर योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में गंगधार नगर के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने एवम् मात्र शक्ति ने भाग लिया।








