Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी शहर में हिंदू युवक की पिटाई के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

सिवनी शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड पर हुई गुंडागर्दी ने आम लोगों में दहशत फैला दी थी। लेकिन कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता ने साफ कहा है कि अवैध गतिविधियों और शहर में अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
दिनांक 27/09/2025 को ग्राम नांदिया कला निवासी अमन साहू कॉलेज से टी.सी. लेकर अपने दोस्त अंकित साहू के साथ बस स्टेण्ड के पास मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए पैदल जा रहे थे तभी रास्ते में इसके पडोस गांव की इसकी बहन की सहेली मिलने पर बातचीत करने के दौरान असीम बैग निवासी छोटी पुलिस लाईन सिवनी का अपनी मोटर सायकल से आकर रास्ता रोककर तू किस लड़की के साथ घूम रहा है कहकर गंदी गंदी मां बहन की गालिया देने लगा मना करने पर असीम बैग के दोस्त अब्दुल मुजाहिद, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद हस्सान खान, नसीम, साकिब एवं नोमान आये और अमन साहू के साथ गाली गुप्तार करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे जिस पर सभी आरोपियों के विरूध्द थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 822/2025 धारा 126(2),296,115(2),351(2), 3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया एवं छः आरोपियों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को समक्ष पेश किया गया हैं।
सिवनी पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि शहर में गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
सिवनी पुलिस का सराहनीय कार्य -:
थाना प्रभारी कोतवाली श्री किशोर बामनकर, उनि दयाराम शरणागत, सउनि दिनश रघुवंशी, सउनि जसवंत ठाकुर, आर. अमित रघुवंशी रघुवंशी, अजेन्द्र पाल, प्रतीक बघेल, सिध्दार्थ दुबे, दिलीप उइके एवं आर.चालक इरफान।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!