ताज़ा ख़बरें

प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती जैन ने जिला जेल का निरीक्षण किया

खास खबर

प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती जैन ने जिला जेल का निरीक्षण किया

खण्डवा//प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खंडवा श्रीमती ममता जैन ने शनिवार को जिला जेल खंडवा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, ईलाज, पेयजल, मुकदमे में पैरवी के लिये अधिवक्ता होने अथवा नहीं होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को बताया कि अगर वे निःशुल्क विधिक सहायता चाहते है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अधिवक्ता की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश श्रीमती जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष का भी मुआयना किया, जहाँ से कि वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की पेशी की जाती है। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पियूष भावे, जेल अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी, डॉ. रूपेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!