ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शुरू किया गया विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु”

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शुरू किया गया विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु”
खंडवा, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रत्येक जिले मे महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान मैं हूँ अभिमन्यु कार्यक्रम दिनाक 23.09 2025 से 02.10.2025 तक चलाया जा रहा है।
जिला खंडवा मे अभिमन्यु अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे को बनाया गया है। जिला पुलिस खंडवा के द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रमुख स्कूल एवं कालेजों मे जाकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों के माध्यम से “मै हूँ अभिमन्यु” कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तहत मैं हूँ अभिमन्यु का सेल्फ़ी पॉइंट प्रमुख स्कूल, कालेज, मॉल, गरबा एवं दुर्गा पंडाल मे लगाया गया है। “मैं हूँ अभिमन्यु”मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं में निहित होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं। यह पहल अभद्रता, असंवेदनशीलता और लिंग भेदभाव के शर्मनाक कृत्यों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करती है। बालिका भ्रूण की हत्या, अशिक्षा और महिलाओं को समाज में उनके उचित स्थान से वंचित करना हमारी प्रगति के लिए खतरा है। ये प्रथाएँ न केवल व्यक्तियों को नुकसान पहुँचाती हैं बल्कि हमारे समाज के नैतिक ताने-बाने को भी तोड़ती हैं। मैं हूँ अभिमन्यु के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है।
अभियान के प्रथम दिवसः महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोद एवं महिला थाना पुलिस स्टाफ द्वारा पुलिस लाईन खंडवा में अभियान का शुभारंभ करते हुए 200 युवाओ। किशोरों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद महोदय खंडवा माननीय विधायक महोदय पंधाना, श्रीमान जिलाधीश महोदय खंडवा, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अति पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री एवं प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा व अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारीयो की गरिमामय उपस्थिती में किया गया।
थाना धनगाँव के बाजार क्षेत्र मे, पुनासा में साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान क़रीब 50,60 महिला, पुरुष को पुलिस चौकी पुनासा स्टाफ द्वारा जागरूक किया गया। थाना पिपलोद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुड़ी खेड़ा में आमजन को किया जागरूक। थाना हरसूद द्वारा अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में कार्यक्रम कर बच्चों को जागरूक किया गया, जिसमे 300-400 छात्र छात्राये सम्मिलित हुए। थाना खालवा के नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीड में अध्यापक गढ़ एवं छात्राओं को इसके संबंध में नशा से दूर रहने भ्रूणहत्या ,लिंग भेद ,इत्यादि के संबंध में समझाइए दी गई।
बैनर पोस्टर एवं सेल्फी पाइंट के माध्यम से मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत महिलाओं के प्रति सवेदनशील बनाने, महिला अपराधों के प्रति जागरुक करने तथा पूर्वाग्रहपूर्ण मानसिकता को बदलने संबंधी जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही अश्लीलता एवं मोबाईल के सकारात्मक व नकारात्तलक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!