
*समस्त अनुविभागीय अधिकारी,थाना/ चौकी प्रभारी द्वारा आगामी त्यौहार मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने अपने अपने क्षेत्र मे निकला फ्लैग मार्च*

जिला–खंडवा
खंडवा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी (मोहर्रम) त्यौहार मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने समस्त ग्रामीण थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्र मे लगातार आयोजक के साथ बैठक कर, फ्लैग मार्च निकालकर एवं जन संवाद कर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने कि अपील कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज ग्रामीण क्षेत्र मे अनुविभागीय अधिकारी मुंदी श्री मनोहर गवली थाना प्रभारी नर्मदा नगर के साथ, अनुविभागीय अधिकारी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर थाना प्रभारी हरसूद एवं बल के साथ छनेरा मे, थाना प्रभारी मुंदी, थाना प्रभारी धनगांव, थाना प्रभारी छैगांव माखन, थाना पंधाना, थाना पिपलोद, थाना खालवा प्रभारी/चौकी द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे अपने अपने बल के साथ संवेदनशील क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकलकर अगामी त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने कि अपील कि गई।











