ताज़ा ख़बरें

वन विभाग के कार्यक्रम में महापौर, विधायक ने नागचून वन परिक्षेत्र में किया पौधारोपण।

खास खबर

वन विभाग के कार्यक्रम में महापौर, विधायक ने नागचून वन परिक्षेत्र में किया पौधारोपण।

खंडवा ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कई प्रकार के सेवा कार्य के साथ स्वच्छता अभियान पर्यावरण पौधा रोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वन परिक्षेत्र सामान्य वन विभाग द्वारा नागचून तालाब स्थित नगर वन क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं महापौर अमृता अमर यादव वन अधिकारी राकेश कुमार डामोर के मुख्यआथित्य में किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल हे। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने उपस्थितजनो एवं क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि ऑक्सीजन की कमी एवं पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए आज महत्वपूर्ण रूप से पौधा रोपण आवश्यक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान पूरे देश में चला रखा है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि अधिक वृक्ष होंगे तो ऑक्सीजन हमें प्राप्त होगी एवं प्रकृति का बिगड़ा हुआ संतुलन भी ठीक होगा। सभी एक पौधे को लगाकर उसे बच्चों की तरह बढा करें यह सिर्फ सामाजिक दायित्व नहीं पुण्य कार्य भी है। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधा रोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,वन अधिकारी श्री डामोर, सुनील जैन, लोकेंद्र सिंह गौड़, हरीश सेन,पंकज गुप्ता क्षेत्रवासी एवं वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!