ताज़ा ख़बरें

*खंडवा एनएसयूआई ने बेरोजगारी / पलायन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*

खास खबर

*खंडवा एनएसयूआई ने बेरोजगारी / पलायन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन*

खंडवा/
सोमवार 22 जून को खंडवा में (NSUI) एनएसयूआई ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर बेरोजगारी और पलायन को लेकर के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन एसडीएम को दिया गया
एनएसयूआई के जिला महासचिव अमन बकोरिया ने बताया कि खंडवा जिला विकास के स्तर में अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र हे यहां रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं हे एक तरफ सरकार ने स्कूल एवं महाविद्यालयों का निर्माण तो करवा दिया परन्तु पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्र छात्राएं नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हे जिसमें आधे से ज्यादा छात्र छात्राएं मजदूरी करने पर मजबूर हे आज कॉलेजों की फीस इतनी ज्यादा हे कि माता पिता मजदूरी करके उन्हें पढ़ाते हे परन्तु उसके बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती देखा जाए तो खंडवा जिला पलायन को समस्या से त्रस्त हे गरीब आदिवासी भाई बहन रोजगार के लिए कर्नाटक , महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पलायन कर जाते हे आखिर हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों कर ध्यान इस ओर क्यों नहीं जाता ।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने मांग की हे कि खंडवा जिले में मेगा जॉब फेयर मेलो का आयोजन किया जाए जिसमें अधिक से अधिक कंपनियों को बुलवाया जाए
* जिले की ग्रामीण स्तर पर ऐसी कंपनिया स्थापित करवाई जाए जिससे गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके
* खंडवा जिले में महाविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को कम किया जाए
इस अवसर पर एनएसयूआई जिला महासचिव अमन बकोरिया, छात्र नेता अयान पठान , किरण कोचले , छाया पवार , दुर्गेश सावनेर , आयुष राठौर, रोनी गोयल , राहुल ठाकुर , शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन इमरान गौरी सहित एनएसयूआई के युवा साथी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!