छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डोंगरीपाली विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भुवनेश्वर यादव- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

डोंगरीपाली, 21 जून 2026:

विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली में शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपाली में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों (पालकों) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की मुख्य थीम “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” निर्धारित की गई है। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस थीम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश प्रसारित करना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सेहत को भी उत्कृष्ट बनाए रखने में मदद करता है।

शिविर के दौरान योग के विभिन्न प्राणायाम, आसनों का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि योग शरीर को संतुलित और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में नियमित योग अभ्यास से मानसिक तनाव और चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!