Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, लगाए नारे


बैनर पोस्टर हाथ में लेकर जमकर नारेबाजी की, शराबबंदी की मांग
गांव में बनने और बिकने वाली शराब को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में सिवनी कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर महिलाओं ने शराब को लेकर जमकर हंगामा किया था।
अब सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव से सामने आया है। जहां खमरिया गांव की सरपंच सहित दर्जनों महिलाओं ने छपारा पहुंचकर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर शराब के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और महिलाओं ने नारे लगाए नारी शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी।
महिलाओं ने बताया कि लगातार शराब के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। गांव में लोग शराब की लत में आकर घर का अनाज बेच देते हैं और मारपीट कर कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। गांव में पूर्णता शराब बंदी को लेकर महिलाओं के द्वारा संगठन तैयार किया गया है। जिसे आज छपारा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर गांव में शराब बेचने और बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
शराब बेचने पर करेंगी पुलिस के हवाले
महिलाओं ने बताया कि उन्होंने निर्णय लिया है कि खमरिया गांव में कच्ची पक्की किसी भी तरह की शराब कोई पीकर नहीं आएगा न ही यहां पर कोई शराब बेचेगा जो शराब बेचता हुआ पकड़ा जाएगा उसे महिलाएं पड़कर पुलिस के हवाले करेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!