
*खंडवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं हर परिस्थिति से निपटने बलवा परेड का आयोजन किया गया*

जिला–खंडवा
खंडवा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी (मोहर्रम) त्यौहार मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार आयोजक के साथ बैठक कर, फ्लैग मार्च निकालकर एवं जन संवाद कर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने कि अपील कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड मे बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाये रखने, बलवा सामग्री धारण करने, परिस्थिति के अनुसार त्वरित कार्यवाही करने, प्रत्येक बलवा सामग्री का उपयोग करने, विपरीत परिस्थिति मे स्वयं का बचाव करते हुए एवं धैर्य बनाये रखते हुए कानून/ शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अभ्यास (बलवा ड्रिल का आयोजन) कर पुलिस हर परिस्थिति से निपटने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना है।
साथ ही असामाजिक तत्व, गुंडा/बदमाश एवं अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति को पुलिस हर परिस्थिति से निपटने हेतु पूर्ण रूप से तैयार होने का सन्देश दिया गया।











