*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर 08 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट, 01आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहन चालक के विरुद्ध, 209 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 262 वारंट एवं 330 समन्स किये गये तामिल।*
जिला–खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार मे कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार गंभीर अपराध निराकरण , पुराने अपराध मे फरार आरोपी को गिरफ्तार, समस्त न्यायालय से जारी समन/वारंट तमिल, गुंडा बदमाश के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्ति पर लगातार नजर रखते सख्त वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए पिछले एक हफ्ते मे कुल 53 गिरफ़्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 208 जमानती वारंट एवं 330 समंस तामील किये गए।
थाना मोघट रोड क्षेत्र के 01 आरोपी के विरुद धारा – 25(1-B)(b) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पदमगर क्षेत्र के 01, पंधाना क्षेत्र के 01, पिपलोद क्षेत्र के 01, मूंदी क्षेत्र के 03, नर्मदानगर क्षेत्र के 01, किल्लोद क्षेत्र के 01 कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 71 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 48100/-रुपये वसूल किए गए है।
समस्त थाना प्रभारी द्वारा कुल 209 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 113 प्रकरणों में 160 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण में 03 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 34 प्रकरण में 46 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 139 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।













