ताज़ा ख़बरें

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध प्रदर्शन

खास खबर

मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध प्रदर्शन

व्यापारियों के समर्थन में मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन
खंडवा//

मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में मंगलवार 23 जून को कांग्रेस पार्टी, खंडवा के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि उपज मंडी समिति, खंडवा के सचिव महोदय को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी एवं किसान के हित मे शासन के इस निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग करी कि मंडी शुल्क में वृद्धि से व्यापारी, किसान एवं आम उपभोक्ता वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका है। इस निर्णय से कृषि उपज के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा किसानों और व्यापारियों की समस्याएं और बढ़ेंगी। कांग्रेस ने इसे जनविरोधी निर्णय बताते हुए मंडी शुल्क वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस पार्टी ने सचिव महोदय के माध्यम से शासन से मांग की कि मंडी शुल्क वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल निरस्त किया जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों एवं आमजन के हितों की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ, खंडवा के अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, व्यापारियों और आमजन के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील आर्य,डॉ चेनसिंह वर्मा, अल्ताफ कुरैशी,राम वर्मा, डॉ शरद हरणे, विशाल जैन,मनोज मंडलोई,अल्ताफ कुरैशी, असलम गोरी, योगेश जांगिड़, उदय सोनी, समीर खान, वकील नीलकंठ, भुवनेश जोशी,शारिक खान सहित अन्य कांग्रेसजन एवं व्यापारीगण मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!