
खबर लगते ही मौके पर सक्रिय हुए खंडवा के सुपर विधायक मुकेश तनवे
खंडवा शहर में अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से कई स्थानों पर वर्षों पुराने पेड़ धराशायी हो गए। कई सड़कों और गलियों में पेड़ एवं उनकी शाखाएं गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ और जनहानि की आशंका भी बन गई।
घटना की सूचना मिलते ही खंडवा के लोकप्रिय सुपर विधायक मुकेश तनवे तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
तनवे ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बिजली आपूर्ति पुनः प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक क्षेत्र, सड़क और गली का पूरी तरह निरीक्षण किया जाए, ताकि कहीं भी बिजली के तार, गिरे हुए पेड़ या अन्य कारणों से किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना न हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जहां भी आवश्यकता हो, तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मेरी जहां आवश्यकता हो मैं तुरंत वहां पर आपको खड़ा नजर आऊंगा उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष तपन डोंगर, सतनाम सिंह होरा दिन्ना यादव भी मौजूद थे।












