
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामनगर में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न।
खण्डवा। करें योग रहे निरोग अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस के पांच दिवसीय शिविर के समापन एवम निशुल्क योग कक्षा संचालन शाला में योग दिवस मनाया गया। रामनगर क्षेत्र के अभिनंदन सिटी में योग शिक्षिका दीपा अनमोल के नेतृत्व में योग से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतिभागी योग मित्र बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पुरे जिले में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया रामनगर में भी आयोजित योग दिवस के अवसर पर विधि एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी भोपाल द्वारा प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे जिला योग समिति खंडवा के कोषाध्यक्ष नारायण बाहेती ,आकाशवाणी खंडवा से आमंत्रित संजय दुबे सर द्वारा सम्मान प्रतीक चिन्ह बहनों को दिए गए। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर रामनगर क्षेत्र पार्षद डिंपल चौरसिया द्वारा भी योग मित्र बहनों का उत्साह वर्धन किया गया ।विधि एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी भोपाल से मोना दफ्तरी और सत्र स्टाफ की सहभागिता रही।आयोजन में बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षण लेने वाली बहने व रामनगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












