ताज़ा ख़बरें

पीएम श्री कन्या शाला सूरजकुंड पर सांसद विधायक महापौर ने नए कक्ष का लोकार्पण कर छात्राओं को साइकिल का किया वितरण।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री शाला घोषित होने पर प्राचार्य नींभोरकर का किया सम्मान।

पीएम श्री कन्या शाला सूरजकुंड पर सांसद विधायक महापौर ने नए कक्ष का लोकार्पण कर छात्राओं को साइकिल का किया वितरण।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री शाला घोषित होने पर प्राचार्य नींभोरकर का किया सम्मान।

खंडवा।। स्कूल चले हम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा एवं शिक्षा अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कई प्रकार की योजनाएं चला रही हैं जिसके माध्यम से आज बेटियां भी अच्छी पढ़ाई कर शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन रही है। यह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पीएम श्री (EFA) शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सूरजकुंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कहीं। सांसद श्री पाटिल ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से आज शहरों के साथ ही गांव गांव में नवीन विद्यालयों का निर्माण बच्चों की पढ़ाई के लिए किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजकुंड में स्वच्छता अभियान के साथ निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में सांसद महापौर और विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने उपस्थित छात्राओं एवं अतिथियों को नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कहा कि लगातार शिक्षा को लेकर हमारी सरकार कार्य कर रही है कई प्रकार की योजनाएं शिक्षा के लिए चलाई जा रही है सभी पढे और आगे बढ़े इसलिए शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है जहां कोई भी छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित नहीं रहै साथ ही दो से पांच किलोमीटर तक शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण की जा रही है पढ़ाई में अव्वल आने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा लैपटॉप प्रदान किया जा रहे हैं जिससे कोई भी छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने में वंचित न रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य संजय निंभोरकर ने दिया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटि, महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे,जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा,पार्षद संतोष सारवान, समाजसेवी सुनील जैन, हरीश कोटवाले, परमजीत सिंह नारंग इंदलपवार, दिनेश पालीवाल,सुधांशु जैन, प्रियांशु चौरे रोशनी गोलकर राम सिंह रावत, ओम सिलावट, कपिल अंजने, दीप सिंह झाला देवा भावसार ने सुरजकुंड स्कूल के इस कार्यक्रम में सहभागिता कर दो नए कक्षो का स्कूल परिसर में लोकार्पण किया एवं शपथ विधि के साथ ही 42 छात्राओं को इस अवसर पर साइकिल अतिथियों द्वारा वितरित की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महापौर, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरजकुंड खंडवा को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री विद्यालय घोषित करने पर संस्था के प्राचार्य डॉ संजय नींभोरकर को नगर पालिका निगम खंडवा द्वारा सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!