ताज़ा ख़बरें

खंडवा जे सी आई का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जेसीआई द्वारा पूर्व अध्यक्षो का हुआ सम्मान।

खास खबर

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

खंडवा जे सी आई का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जेसीआई द्वारा पूर्व अध्यक्षो का हुआ सम्मान।

खंडवा। समाज सेवा एवं राष्ट्रीय मिशन के सेवा कार्यों के लिए संकल्पित जेसीआई खंडवा सेवा कार्यों के लिए महत्वपूर्ण संस्था है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई क्लब द्वारा प्रतिवर्ष 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें समाज सेवा के कार्यों के साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक एवं जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभाएं अपना हुनर का परिचय देती हें। जे सी आई क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ साथी अनिल बाहेती ने बताया कि 49 वर्ष से लगातार खंडवा जेसी आई सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 49 वें स्थापना दिवस आयोजित कार्यक्रम में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने संस्मरण सुनाए। जेसीआई क्लब की अध्यक्ष सुजाता मोरे ने इस अवसर पर कहां की जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत सभी के सहयोग से शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जेसीआई व्यक्तिगत विकास की पाठशाला है जहां हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता हें। अनिल बाहेती ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोविंद झंवर, महेंद्र हुमड़, घनश्याम शाह, रणवीर चावला, राजेश खत्री, अनिल बाहेती, हरदीप छाबड़ा, आशीष चटकले, सतीश जैन, राधेश्याम पटेल, दिनेश पालीवाल, नागेश वालंजकर,अंशुल सैनी, विकास मित्तल, ज्योति बालंजकर, का सम्मान किया गया। वर्ष भर में विशेष सहयोग के लिए हेमंत मुंदड़ा, दीपक सोलंकी,मनोज शाह, अमिन खान, डॉ मेघा प्रजापति, देव महोबिया, मनन सोनी, धर्मेंद्र जौहरी, शुभम अग्रवाल, पावन माहेश्वरी, अनुज खंडेलवाल, अनुज मुंदड़ा ,कुशदीप होरा,मोहिनीश साहू,बिट्टू मेहरा, सुरेंद्र सोलंकी, नारायण बाहेती सुनील जैन, पिंकी राठोर,संगीता जैन का भी सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष रणवीर चावला ने कहा कि जेसीआई का अगला 50 वां वर्ष बहुत शानदार होगा। संस्थापक अध्यक्ष गोविंद झंवर ने शानदार 49वे वर्ष की बधाई देते हुए 50 वें वर्ष का स्वागत किया। दिनेश पालीवाल, आशीष चटकेले ने कहा कि आज हम जो कुछ हैं वह सब जेसीआई की देन है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!